Saturday, August 2, 2025

कोरबा: अपराध नियंत्रण और यातायात सुधार को लेकर पुलिस अधीक्षक ने ली क्राइम मीटिंग, दिए सख्त निर्देश

Must Read

कोरबा, 01 अगस्त 2025 – जिले में अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था के सुधार को लेकर आज जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक कोरबा ने की, जिसमें जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों ने भाग लिया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने लंबित अपराध, मर्ग, तथा जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए सभी अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराधों पर नियंत्रण और आम जनता की सुरक्षा प्राथमिकता है। इस दिशा में सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाएं तथा आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करें।

रात्रि गश्त और यातायात नियमों पर सख्ती के निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने गंभीर अपराधों की रोकथाम हेतु रात्रि गश्त बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही, यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हो सके।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा, अनुभागीय पुलिस अधिकारी कटघोरा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सहित सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन ने बैठक के माध्यम से यह संदेश स्पष्ट किया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

- Advertisement -
    Latest News

    उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानित   

    रायपुर। शनिवार को मुख्यमंत्री निवास अटल नगर नया रायपुर में भारतीय जनता पार्टी के उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान 2024-25 का...

    More Articles Like This