मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण

Must Read

कोरबा। मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का आज हसदेव परियोजना के अधीक्षण अभियंता श्री पी.एन.एक्का ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बांध की वर्तमान स्थिति, जलस्तर एवं जलाशय में पानी की आवक तथा गेटों से छोड़े जा रहे पानी की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता श्री एस.के. भारती सहित जल संसाधन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

वर्तमान में बांध के 9 गेट खोले गए हैं, जिनसे लगभग 49 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है। जलाशय में पानी की लगातार हो रही आवक को देखते हुए जल संसाधन विभाग द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
कार्यपालन अभियंता श्री एस.के. भारती ने बताया कि जलाशय में पानी की आवक और जलस्तर पर निरंतर नजर रखी जा रही है। जलाशय में पानी की आवक की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही गेटों से पानी छोड़ा जा रहा है, ताकि जलस्तर को नियंत्रित रखा जा सके।
उन्होंने बताया कि बांध से पानी छोड़े जाने को देखते हुए निचले क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है तथा संबंधित क्षेत्रों में आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग द्वारा बांध की स्थिति और जल प्रवाह की लगातार निगरानी की जा रही है।

- Advertisement -
Latest News

संगठन के बाद मोदी कैबिनेट विस्तार की अटकलें, चुनावी राज्य यूपी, पंजाब पर फोकस

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम की घोषणा के बाद, अब केंद्र सरकार...

More Articles Like This