मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जिले के स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण, साफ-सफाई व दवा स्टॉक पर सख्त निर्देश

Must Read

कोरबा।कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने जिले के स्वास्थ्य केंद्रों के सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार निरीक्षण अभियान चला रखा है। इसी क्रम में आज उन्होंने रानी धनराज कुंवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरबा, शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर इमलीडुग्गू, सीतामणी तथा 15 ब्लाक का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. केशरी ने कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर, ओपीडी, आईपीडी, प्रसव कक्ष, दवा वितरण कक्ष, दवा भंडार, पैथोलॉजी कक्ष और वैक्सीनेशन कक्ष की गहन जांच की। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, उपकरणों के रखरखाव, दस्तावेजों की व्यवस्था, बिजली आपूर्ति और अस्पताल परिसर की साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए सुधार के निर्देश दिए। साथ ही, स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और कार्य गुणवत्ता बढ़ाने का आदेश दिया।

राष्ट्रीय कार्यक्रमों जैसे एनसीडी, सिकलसेल, आयुष्मान भारत और किशोर स्वास्थ्य क्लीनिक के बेहतर संचालन तथा समय पर ऑनलाइन-ऑफलाइन रिपोर्टिंग पर बल दिया गया। सर्दी के मौसम को देखते हुए बुखार, सर्दी-खांसी की सभी दवाएं उपलब्ध रखने, कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में सुधार लाने, जन जागरूकता बढ़ाने और सभी कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति एवं मुख्यालय में रहने के सख्त निर्देश जारी किए गए।

यह निरीक्षण स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा की कुसमुंडा खदान में फिर मौत: डंपर हादसे में कर्मचारी की गई जान,देखिए विडिओ

कोरबा, 21 जून। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों के सब्र का बांध...

More Articles Like This