कोरबा में एक होटल के कमरा नंबर 207 में युवती की संदिग्ध मौत, साथी युवक फरार… पुलिस जांच में जुटी,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। शहर के मध्य स्थित होटल चंदेला में उस समय हड़कंप मच गया, जब रूम नंबर 207 से एक युवती की संदिग्ध हालत में लाश बरामद हुई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात युवक और युवती ने एक ही कमरे में चेक-इन किया था। सुबह होटल स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया, तो भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंचकर कमरे की बारीकी से जांच में जुट गई। पुलिस ने मृतिका के परिजनों को सूचित कर दिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Latest News

कबाड़ी के पास मिले 5 जिंदा कारतूस और पिस्टल:कोरबा में कबाड़ की गाड़ी से बरामद हुए हथियार, आर्म्स एक्ट में केस,देखिए विडिओ

कोरबा जिले में अवैध कबाड़ कारोबार के बीच हथियार मिलने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने कबाड़ी...

More Articles Like This