कोरबा। लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल का शपथ ग्रहण समारोह 12 जुलाई को होटल कावेरी, डीडीएम रोड स्थित सभागार में शाम 6 बजे आयोजित किया जाएगा। समारोह में वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
कार्यक्रम में द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233-सी के नवनिर्वाचित प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ पवन मलिक एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रामसिंह अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
शपथ अधिकारी के रूप में रीजन चेयरमैन एमजेएफ पवन अग्रवाल नई टीम को शपथ दिलाएंगे।
समारोह में पूर्व मल्टीपल काउंसिल वाइस चेयरमैन पीएमजेएफ डॉ. राजकुमार अग्रवाल तथा जोन चेयरमैन मनोज गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार डनसेना एवं सचिव दर्शन अग्रवाल ने सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। आयोजन को लेकर क्लब सदस्यों में उत्साह का माहौल है।















