कोरबा। सर्व यादव समाज जिला कोरबा द्वारा नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 05 अप्रैल 2026, रविवार को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 3:00 बजे से श्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर, शांतिकनगर, बालको में संपन्न होगा, जिसमें समाज के लोगों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री लखनलाल देवांगन (कैबिनेट मंत्री, वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम विभाग, छत्तीसगढ़ शासन) उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती संजू देवी राजपूत (महापौर, नगर पालिक निगम कोरबा), श्री रामकुमार यादव (विधायक, चंद्रपुर) तथा धनमती यादव (प्रांतीय अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ) शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रमेश यदु (प्रांताध्यक्ष, सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़) करेंगे।
इसी कड़ी में सर्व यादव समाज जिला कोरबा के अंतर्गत युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के रूप में रंजू यादव जी को नियुक्त किए जाने पर समाज में खुशी का माहौल है। समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
बताया जा रहा है कि रंजू यादव जी को यह जिम्मेदारी उनकी सक्रियता और समाज सेवा में योगदान को देखते हुए सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ के माध्यम से समाज को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
समाज के पदाधिकारियों ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और नव नियुक्त पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करें।
📞 संपर्क सूत्र: 6261265471, 9993147197
विनीत: सर्व यादव समाज, जिला कोरबा















