कोरबा : ऊर्जाधानी कोरबा में नशेड़ियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कोतवाली थाना क्षेत्र के इमली डुग्गू इलाके में नशे में धुत युवकों ने एक युवक पर घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। मामूली विरोध करने पर युवक को घर से घसीटकर सरेआम सड़क पर पीटा गया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।पीड़ित संजय यादव के अनुसार, वह देर शाम काम से घर लौटा था। उसके घर के बाहर कुछ युवक नशे की हालत में जोर-जोर से अश्लील गालियां दे रहे थे। संजय ने उन्हें शालीनता से गाली-गलौज न करने और वहां से जाने को कहा, इसके बाद वह घर के अंदर चला गया। लेकिन नशे में धुत युवकों को यह बात नागवार गुजरी।कुछ ही देर में 6 से अधिक युवक संजय के घर पहुंच गए और जबरन उसे घर से बाहर खींच लिया। आरोपियों ने बीच सड़क पर पटककर सिर, हाथ और सीने पर ताबड़तोड़ लात-घूंसों से हमला किया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों के पास चाकू भी थे, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।जब परिवार के सदस्य संजय को बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस हमले में संजय गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि इस हमले में महेश, साहिल, बिट्टू, छोटू पांडे, विजय पांडे और उमेश सागर समेत अन्य युवक शामिल थे। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया गया है।संजय के भाई विजय यादव ने बताया कि आरोपी आदतन नशेड़ी हैं और नशे की गोलियों का सेवन करते हैं। इनके आतंक के कारण शाम होते ही मोहल्ले में महिलाओं और बच्चों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। आए दिन राहगीरों और स्थानीय निवासियों के साथ बदतमीजी की जा रही है।पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
Must Read
Latest News
KORBA BREAKING: अधिवक्ता संघ चुनाव में सियासी घमासान… अध्यक्ष के लिए 4 दिग्गज आमने-सामने, कई पदों पर बिना मुकाबले जीत ने बढ़ाई हलचल
कोरबा। Korba Bar Association Election 2026 Nomination List जिला अधिवक्ता संघ चुनाव (2026-28) का बिगुल बजते ही माहौल गर्म हो गया...















