सी एस ई बी पुलिस चौकी के बगल में सेंध! छज्जा तोड़ चाय दुकान से पान मसाला सहित हजारों का सामान पार,देखिए विडिओ

Must Read

 कोरबा :- सीएसईबी पुलिस चौकी से सटी एक चाय दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान का छज्जा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और पान मसाला सहित अन्य सामान पार कर दिया।

दुकान संचालक अशोक सिंह ने बताया कि वे रोज की तरह सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो छज्जा टूटा हुआ मिला और अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पान मसाला सहित अन्य सामग्री गायब पाई गई। उन्होंने तत्काल पुलिस चौकी में घटना की सूचना दी।

उल्लेखनीय है कि होली पर्व को देखते हुए पुलिस ने देर शाम शहर में फ्लैग मार्च निकालकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद चौकी से चंद कदम की दूरी पर चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।

- Advertisement -
Latest News

अमरेयापारा में बारिश बनी आफत, घरों में घुसा नाले का गंदा पानी; दो महीने पहले बना नाला पहली बारिश में सवालों के घेरे में

कोरबा। जिले के अमरेयापारा बस्ती में बारिश के बाद जलभराव की गंभीर स्थिति सामने आई है। बस्ती के कई...

More Articles Like This