जुआरियों को पकड़ने गए पुलिस आरक्षक की जला दी बाइक….. नेवई थाने ने इस मामले में अब तक नहीं किया अपराध कायम…

Must Read

भिलाईनगर 20 अक्टूबर 2025:- धनतेरस की रात को नेवई भाठा में जुआरियों की महफ़िल सजी थी। पुलिस टीम ने दूर में बाइक खड़े कर दबे पांव जाकर जुआरियों को पकड़ तो लिया। लेकिन तब तक एक आरक्षक के बाइक को किसी ने आग के हवाले कर दिया। बाइक धू धूकर जलते हुए खाक में मिल गई। इस मामले में नेवई पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक किसी के भी खिलाफ अपराध दर्ज नहीं किया है

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि धनतेरस की रात 18 अक्टूबर को नेवई भाठा में जुआ का फड़ सजे होने की सूचना पुलिस को मिली। जुआरियों को पकड़ने 5-6 पुलिस वाले बाइक पर सवार होकर निकल पड़े। जुआरियों को उनकी मौजूदगी का अहसास न हो, इसलिए पुलिस वालों ने अपने बाइक दूर में खड़ा किया।

फिर पैदल जाकर 5 जुआरियों को पकड़ लिया। जुआरियों को पकड़ने के बाद पुलिस वाले बाइक की ओर लौट रहे थे। तभी आरक्षक 1408 भूमेन्द वर्मा की बाइक जलती हुई नजर आई। घटना रात्रि 12:30 बजे की बताई जाती है

बाइक पर आग किसने लगाया यह तो पता नहीं, लेकिन इस वजह से वह पूरी तरह से जलकर खाक में तब्दील हो गई है। मामले की जानकारी मिलते ही  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिलाई – दुर्ग शहर सुखनंदन राठौर नेवई थाने पहुंचे। उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी जुआरियों को पकड़ने गए पुलिस  वालों से ली। फिलहाल इस मामले में नेवई पुलिस ने अब तक किसी के खिलाफ अपराध कायम नहीं किया है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में व्यावसायिक प्रशिक्षकों की आवाज बुलंद, कलेक्टर को सौंपा 16 सूत्रीय ज्ञापन

मानदेय बढ़ाने से लेकर सेवा सुरक्षा तक की मांग, 1,029 प्रशिक्षकों के लंबित मानदेय के तत्काल भुगतान की मांगकोरबा।...

More Articles Like This