CG: कोरबा मेडिकल के छात्र की लाश हाॅस्टल में फंदे पर मिली….मचा हड़कंप, इस वजह से छात्र ने उठाया आत्मघाती कदम

Must Read

कोरबा 6 सिंतबर 2025। कोरबा में मेडिकल कालेज के एक छात्र की हाॅस्टल के कमरें में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक छात्र का परीक्षा चल रहा था। आज सुबह जब वह परीक्षा में नही पहुंचा, तब दूसरे छात्रों ने उसके कमरे का खुलवाने का प्रयास किया। दरवाजा अंदर से नही खुलने पर जब दरवाजा तोड़कर छात्र अंदर पहुंचे, तो कमरे में छात्र की लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली। बताया जा रहा है कि मृतक सीनियर छात्र था, लेकिन परीक्षा में उसका बैक लग जाने के कारण वह इस वर्ष फस्र्ट इयर की परीक्षा दे रहा था।

जानकारी के मुताबिक ये घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि मेडिकल कालेज में एमबीबीएस के प्रथम वर्ष में अध्यन्नरत था, आज प्रथम वर्ष के छात्रों की परीक्षा आयोजित थी। मेडिकल कालेज का छात्र हिमांशु कश्यप परीक्षा में शामिल होने नही पहुंचा था। इस बात की जानकारी के बाद कालेज के प्रोफेसर ने छात्र के परीक्षा में नही आने की जानकारी जुटाने का प्रयास किया। दूसरे छात्रों को उसके कमरे में जाकर देखने के लिए कहा गया।

बताया जा रहा है कि दूसरे छात्र जब हिमांश कश्यप के कमरे में पहुंचे, तो कमरा अंदर से बंद था। इसके बाद किसी तरह से दरवाजा को खोलकर छात्र अंदर पहुंचे, तो उन्होने हिमांशु की लाश कमरे में फांसी के फंदे पर लटकते देखी। घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल कालेज प्रबंधन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

मृतक छात्र बिलासपुर का रहने वाला था। मेडिकल कालेज प्रबंधन ने बताया कि मृतक छात्र हिमांश कालेज में सीनियर था, लेकिन परीक्षा में कुछ विषयों में बैक लग जानें के कारण वह इस वर्ष भी एमबीबीएस के प्रथम वर्ष का परीक्षा दे रहा था। परीक्षा अच्छा नही जाने के कारण छात्र द्वारा यह कदम उठाये जाने की आशंका जतायी जा रही है। फिलहाल पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा: नशा मुक्ति केंद्र में मरीज की मौत, परिजनों को नहीं दी सूचना – परिवार का हंगामा; पुलिस जांच शुरू ,देखिए विडिओ

कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के खरमोरा स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के दौरान एक मरीज की...

More Articles Like This