पत्रकारिता का उद्देश्य भी समाज में चेतना लाना है” – अजीत मिश्रा……अंतर्राष्ट्रीय चेतना दिवस पर बिलासपुर में भव्य संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित🔹 चेतना अभियान को समाज में सकारात्मक बदलाव का मजबूत माध्यम बताया गया

Must Read

बिलासपुर…. अंतर्राष्ट्रीय चेतना दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन स्थित चेतना भवन में “अंतर्राष्ट्रीय चेतना दिवस संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह – 2026” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन बिलासपुर पुलिस, NHICF एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक शामिल हुए, जबकि विशेष अतिथि के रूप में एसएसपी रजनेश सिंह उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न सामाजिक, साहित्यिक एवं नागरिक संगठनों ने चेतना अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए एसएसपी रजनेश सिंह का सम्मान किया।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों, समाजसेवियों एवं विशेषज्ञों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में NGOs, सामाजिक संगठन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि “पत्रकारिता का उद्देश्य भी समाज में चेतना लाना है। NHICF ने इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य किया है।” उनके इस वक्तव्य ने कार्यक्रम की मूल भावना को और मजबूत किया।

कार्यक्रम में चेतना अभियान के आठों आयामों पर विस्तार से चर्चा की गई और इसे समाज में जागरूकता, नैतिक मूल्यों एवं अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी पहल बताया गया। वक्ताओं ने आम नागरिकों से इस अभियान से जुड़कर समाज को बेहतर बनाने में योगदान देने की अपील भी की।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और आकर्षक बनाया। मास्टर तनिष्क के गीतों और 8 वर्षीय मयंशी खंडेलवाल की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया।

यह आयोजन केवल एक समारोह नहीं बल्कि “चेतना की जनक्रांति” की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है, जो समाज और पुलिस के बीच विश्वास और सहयोग को और मजबूत करेगा।

- Advertisement -
Latest News

निजी भवनों में धार्मिक आयोजन के लिए अनुमति जरूरी, हाईकोर्ट की खंडपीठ ने पूर्व आदेश पर लगाई रोक

बिलासपुर,जांजगीर-चांपा। निजी मकानों में धार्मिक सभा एवं प्रार्थना आयोजन को लेकर दायर एक महत्वपूर्ण मामले में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय...

More Articles Like This