कोरबा। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को साकार करने हेतु आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूत आधार देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा कोरबा विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने की।
कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, प्रदेश मंत्री सुश्री रितु चौरसिया, जिला प्रभारी श्री गोपाल साहू, पूर्व महापौर श्री जोगेश लांबा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, युवा मोर्चा महामंत्री श्री नरेंद्र देवांगन सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
“हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” बना जनसंकल्प
मुख्य वक्ता श्री अमर अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा —
“स्वदेशी केवल एक नारा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है। जब हम स्वदेशी अपनाते हैं, तो हम देश की मिट्टी, मेहनतकश हाथों और स्वाभिमान का सम्मान करते हैं।”
उन्होंने कहा कि विदेशी वस्तुओं के मोह से हटकर आज पूरी दुनिया भारतीय योग, आयुर्वेद, हस्तशिल्प और पारंपरिक उद्योगों की ओर आकर्षित हो रही है।
स्वदेशी आंदोलन ने स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी थी, और आज वही भावना “विकसित भारत” की नींव बन रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने भरी नई ऊर्जा
जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि
“प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार कर रहा है। यह केवल आर्थिक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का जनांदोलन है।”
उन्होंने वोकल फॉर लोकल, जीएसटी 2.0 जैसे सुधारों के माध्यम से बढ़ती जनभागीदारी का उल्लेख करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत रथयात्रा को अभूतपूर्व गति मिल रही है।
सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब — गूंज उठा “स्वदेशी का जयघोष”
सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं ने “हर घर स्वदेशी – घर-घर स्वदेशी” का सामूहिक संकल्प लिया और इस संदेश को गांव-गांव, गली-गली तक पहुंचाने का प्रण लिया।
आशीर्वाद प्वाइंट, टी.पी. नगर, कोरबा में हुए इस आयोजन में भाजपा के सभी मोर्चों एवं मंडलों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभागार देशभक्ति और स्वदेशी के उद्घोष से गूंज उठा।















