Big breaking: सेमीपाली में ट्रेलर ने दो युवकों को कुचला, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Must Read

कोरबा 25 जुलाई। उरगा- कुदुरमाल सड़क में एक ट्रेलर की चपेट में आ जाने से दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सेमीपाली में चक्काजाम कर दिया है और शव को मौके से नही उठने गया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार घटना लगभग 8 बजे की है। ग्राम बरीडीह निवासी दो व्यक्ति उरगा से वापस बरीडीह जा रहे थे। तभी सेमीपाली में एक ट्रेलर ने उन्हें चपेट में ले लिया। बाइक सवार दोनों ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की खबर जंगल की आग की।तरह चारों ओर फैल गई। बड़ी संख्या में मौके पर ग्रामीण इकट्ठे हो गए। उन्होंने भारी वाहनों पर इस मार्ग में प्रतिबन्ध लगाने की और 4 लेन सड़क से उन्हें आवागमन करने के निर्देश की आवश्यकता बताई है। ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया है।

हादसा की सूचना पाकर उरगा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और चक्काजाम समाप्त करने का प्रयास कर रही है।

- Advertisement -
Latest News

धान-चावल से बनी राखियों ने बटोरी सराहना, हुनर से आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं स्व-सहायता समूह की दीदियां

स्थानीय संसाधनों से तैयार की अनूठी राखियां, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने खरीदी राखियां और बढ़ाया महिलाओं का उत्साहकोरबा। आत्मनिर्भरता...

More Articles Like This