ट्रक ने मारी बाइक को जोरदार टक्कर-मृत्यु…. ट्रक को जब्त कर चालक को पुलिस ने हिरासत में

Must Read

कोरबा :- कोरबा जिले में कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जेन्जरा बायपास मार्ग पर हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मृत्यु हो गई है।
जानकारी के अनुसार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवकों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय कृष्णा दास और 24 वर्षीय बिहारी लाल यादव के रूप में की गयी हैं, जो ग्राम घुंचापुर और ग्राम साखो के निवासी बताए जा रहे हैं।
उक्त हादसे के बाद ट्रक चालक भाग रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों वाहनों की आमने-सामने की भीषण टक्कर हुई। दोनों युवकों के सिर पर गंभीर चोट आई और उनकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा मृतकों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक बचपन के मित्र थे और किसी काम से कटघोरा गए हुए थे। वापस लौटते समय यह घटना सामने आई। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा: शराब के लिए दोस्त की बाइक बेची, गुस्से में दोस्त ने की बेरहमी से पिटाई, युवक को नग्न कर सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा,...

कोरबा: शहर में युवक ने शराब पीने के लिए दोस्त की बाइक बेच दी। इसके बाद उसकी नग्न कर सड़क...

More Articles Like This