हाथ में तलवार लेकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल’सजग कोरबा, सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत 4-5 दिनों में आर्म्स एक्ट की लगातार तीसरी बड़ी कार्रवाई,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। जिले में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कोरबा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना कोतवाली क्षेत्र की चौकी मानिकपुर पुलिस ने हाथ में तलवार लेकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को सूचना मिली कि प्रेम कुमार साहू (19 वर्ष), निवासी मुड़ापार मुस्लिम बस्ती अपने घर के सामने धारदार तलवार लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे की तलवार बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 641/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के अंतर्गत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जिला जेल कोरबा भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पिछले 4-5 दिनों में आर्म्स एक्ट के तहत यह लगातार तीसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले भी कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लेकर दहशत फैलाने वाले दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने, दादागिरी करने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे भी लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों की सुरक्षा और जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

- Advertisement -
Latest News

दिव्य ज्योति स्कूल पहुंचीं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, दिव्यांग बच्चों के बीच बिताए आत्मीय पल

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय ने आज वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल के साथ...

More Articles Like This