दरीॅ रोड में दो दुकानों में चोरी, पुलिस डॉग बाघा ने खंगाले सुराग,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। शहर के दरी रोड क्षेत्र में स्थित दो दुकानों में चोरी की घटना सामने आने से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। चोरों ने संतोष ट्रेडर्स और विशाल एजेंसी को निशाना बनाते हुए नकदी एवं सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जांच के दौरान पुलिस डॉग बाघा को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। बाघा ने चोरी स्थल से गंध लेकर दूसरे घटनास्थल तक पुलिस को पहुंचाया।

इसके बाद उसने कुछ दूरी तक और ट्रैक किया, लेकिन आगे जाकर रुक गया। पुलिस का मानना है कि जिस स्थान पर डॉग का ट्रैक समाप्त हुआ, वहां से आरोपियों ने किसी वाहन का उपयोग किया होगा, जिससे उनकी आगे की गतिविधियों का पता लगाना कठिन हो गया।
पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह मामला सुनियोजित चोरी का प्रतीत हो रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने चिंता जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

- Advertisement -
Latest News

छत्तीसगढ़ में बाढ़ से जनजीवन बेहाल, 300 से अधिक गांव जलमग्न; आवागमन पर भी असर

बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब के प्रभाव से पिछले तीन दिनों से बस्तर संभाग में त्राहि-त्राहि मच...

More Articles Like This