कोरबा। बिहार में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की खुशी कोरबा में देखते ही बन रही थी। शुक्रवार को ट्रांसपोर्ट नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य विशाल विजय रैली निकालकर अपनी खुशी जताई। रैली में भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे और पूरे उत्साह के साथ विजय के नारों से माहौल गुंजायमान रहा।
महापौर संजू देवी राजपूत, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, एवं पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में निकाली गई इस रैली में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को जीत की बधाई देते हुए ढोल-नगाड़ों और आतिशबाज़ी के साथ जमकर जश्न मनाया।
नेताओं ने कहा कि बिहार की यह जीत विकास और सुशासन की जीत है, जो जनता के विश्वास को दर्शाती है। पूरा शहर भाजपा रंग में रंगा नजर आया और कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर रहा।
रैली के दौरान सभी ने एकजुट होकर बिहार में मिली जीत को कोरबा की जनता के साथ साझा किया और आने वाले समय में संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।















