वरिष्ठ पत्रकार स्व. जसराज जैन को श्रद्धांजलि

Must Read

कोरबा। नगर के वरिष्ठ पत्रकार स्व. श्री जसराज जैन जी के देहावसान के पश्चात उनके परिजनों द्वारा आज शांति मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार साथी एवं जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।
सभी ने स्व. जैन जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनकी स्मृतियों को नमन किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने स्व. जसराज जैन जी के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।

अपने उद्बोधन में डॉ. महंत ने कहा “स्वर्गीय जसराज जैन जी से हमारे पारिवारिक संबंध मेरे पिताजी के समय से रहे हैं।
वे एक सरल, मृदुभाषी और कर्मनिष्ठ व्यक्ति थे। समाज और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका योगदान अमूल्य रहा है।
उनकी विनम्रता, सादगी और सेवा भावना से हर कोई प्रभावित था।”

- Advertisement -
Latest News

More Articles Like This