जशपुर । बड़ी खबर जशपुर जिले के बग़ीचा से आ रही है, जहां ग्रामीणो ने दो बच्चों को चोरी कर ले जा रहे एक व्यक्ति को पकड़ा है, और पुलिस के हवाले कर दिया है।
घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि रोहित सोनी पिता बिजेंद्र सोनी के दोनों बच्चे घर के पास ही खेल रहे थे। जिसमें एक 3 साल की बच्ची और 7 साल का बच्चा था। तभी एक व्यक्ति भीख मांगने के नाम पर बस्ती में घुसा, और खेल रहे दोनो बच्चों को हाथ पकड़ कर ले गया।
जब घर वाले देखे तो बच्चे नही थे, और ढूंढने लगे, तभी उनके घर से 1 किमी मुख्य मार्ग पर दोनों बच्चो को हाथ पकड़ कर मुख्य मार्ग पर ले जाते तहसील चौक में दिखा, घर वालों ने रोका, और पिटाई शुरू कर दी।
जिसके बाद आरोपी व्यक्ति पागल होने का नाटक करने लगा, पुलिस भी पहुंची, और आरोपी को उठा कर थाने ले गयी है। अब आगे देखना होगा कि पुलिस किस निष्कर्ष पर पहुंचती है, क्योंकि बात यह भी सही है कि पिछले दिनों कुनकुरी रायकेरा या अधिकतर इस तरह के मामलों में पागल बन रियायत ले लेते हैं।















