बिना टोकन अवैध रूप से धान परिवहन करते दो पिकअप वाहन जब्त, बसदेई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Must Read

सूरजपुर- डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों तथा बिना दस्तावेज वाहनों पर सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज चौकी बसदेई पुलिस ने अवैध रूप से धान परिवहन करते दो पिकअप वाहनों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल अपने स्टाफ के साथ बसदेई क्षेत्र में नियमित गश्त और वाहन चेकिंग पर निकले थे। इसी दौरान उन्हें दो पिकअप वाहन—CG 15 CY 2026 और CG 29 AF 3433—संदेह के आधार पर रोककर जांच की गई। जांच के दौरान दोनों वाहनों में बिना खरीदी टोकन अवैध रूप से धान लोड पाया गया।

प्राथमिक पूछताछ में वाहन चालकों द्वारा धान के कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर चौकी प्रभारी बसदेई ने दोनों वाहनों को मौके पर ही जप्त कर लिया। इसके बाद जप्त वाहन एवं धान को आगे की कार्रवाई हेतु अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) भैयाथान के सुपुर्द किया गया।

कार्रवाई में चौकी प्रभारी के साथ स्टाफ आर. रामकुमार, अशोक केवट तथा सैनिक अनिल विश्वकर्मा सक्रिय रूप से शामिल रहे।

पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से अवैध परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है और आगे भी ऐसे मामलों पर कठोर कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

- Advertisement -
Latest News

KORBA BREAKING: रील के चक्कर में बाबा के भक्त भिड़े… कथा से ज्यादा अमरजीत और बसंत अग्रवाल की चर्चा

कोरबा।शहर में इन दिनों चल रही पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा से ज्यादा चर्चा अब भक्तों के बीच हुए...

More Articles Like This