54 लाख की चांदी के साथ दो युवक गिरफ्तार, रायपुर में कार्रवाई

Must Read

महासमुंद। जिले में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोमाखान थाना क्षेत्र के टेमरी नाका के पास जांच के दौरान एक संदिग्ध कार से 54 लाख 60 हजार रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, कार (CG 04 PY 7882) को रोककर तलाशी लेने पर उसमें रखे तीन बैगों से कुल 21.089 किलोग्राम चांदी के आभूषण मिले। वाहन में सवार विरेन्द्र प्रधान (50) निवासी मठपारा रायपुर और टिकेश कुमार साहू (38) निवासी उरला रायपुर से आभूषणों के परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।

इसके बाद पुलिस ने दोनों को धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस जारी किया और गवाहों की मौजूदगी में आभूषणों के साथ कार को जब्त कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी ओडिशा से रायपुर की ओर जा रहे थे।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आभूषणों का स्रोत क्या है और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था। अधिकारियों ने कहा कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Latest News

बालकों थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने स्कूली बच्चों को साइबर क्राइम के बारे में अहम जानकारी दी गई और थाने का भ्रमण कराया।।देखिए विडिओ

स्कूली बच्चों को निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया एवं सभी स्कूली बच्चों को पुरस्कृत किया गया कॉपी पेन...

More Articles Like This