Saturday, February 14, 2026

दो युवक रेलवे ब्रिज से नीचे पटरी पर गिरे, मालगाड़ी रोककर चालक ने बचाई जान ,देखिए वीडियो

Must Read

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक सवार दो युवक लगभग 40 फीट ऊंचे रेलवे ब्रिज से नीचे रेल पटरी पर गिर गए। हादसे के दौरान एक युवक सीधे पटरी पर गिरा, जबकि दूसरा पास की नाली में पानी के बीच जा गिरा। गिरने से दोनों युवकों के पैर टूट गए और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।


रेल पटरी पर घायल अवस्था में पड़े दोनों युवक मदद के लिए बिलख रहे थे। इसी बीच उसी पटरी से मालगाड़ी गुजर रही थी। लोको पायलट ने युवकों को देखा और सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
जब लोको पायलट मौके पर पहुंचा तो दोनों घायल युवक मदद की गुहार लगा रहे थे। वे कह रहे थे— “प्लीज उठा दो, मेरे दोनों पैर टूट गए हैं… बाहर निकाल दो… मम्मी को फोन करना है…” इसके बाद लोको पायलट ने तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसा दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फिलहाल दोनों युवकों का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -
Latest News

किसानों की सुविधा के लिए गांवों में लग रहा किसान चौपाल, कृषि संवाद को मिल रहा सशक्त मंच

कोरबा। किसानों को खेती से जुड़ी जानकारी, सरकारी योजनाओं का लाभ और विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...

More Articles Like This