Collector Inspection : का हाल हे कका…कोई तकलीफ तो नहीं…! आत्मीय शब्दों के साथ कलेक्टर ने किसानों से किया संवाद…

Must Read

कोरबा, 29 जनवरी। Collector Inspection : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लेने आज कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पाली विकासखंड स्थित धान उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों से सीधे संवाद कर खरीदी प्रक्रिया, सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली।

का हाल हे कका… कोई तकलीफ तो नहीं? जैसे आत्मीय शब्दों के साथ कलेक्टर ने किसानों से धान की किस्म, मात्रा और भुगतान व्यवस्था के बारे में चर्चा की। उन्होंने किसानों को बताया कि खरीदी केंद्र में 10 हजार रुपये तक नगद निकालने की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे तत्काल आवश्यकता होने पर किसान लाभ ले सकते हैं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्वयं धान की नमी और गुणवत्ता की जांच कर खरीदी की स्थिति का अवलोकन किया। ग्राम नान पुलाली के किसान उमेंद सिंह सहित अन्य किसानों ने बताया कि टोकन प्रणाली के तहत बिना किसी परेशानी के धान विक्रय हो रहा है।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केवल वास्तविक और पात्र किसानों से ही धान की खरीदी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र में आने वाले धान की अनिवार्य रूप से पलटी कर ढेरी लगाई जाए तथा नमी जांच के बाद ही खरीदी की जाए। पुराने, अवमानक एवं अनुपयोगी धान की खरीदी पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कलेक्टर दुदावत ने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी अधिकारी संवेदनशील और सतर्क रहें। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, एसडीएम रोहित सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Latest News

भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार के नेतृत्व में हुआ ‘ऑपरेशन...

More Articles Like This