कोरबा भारतीय जनता पार्टी के रायपुर संभाग सह-प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना करते हुए इसे “गांव, गरीब और किसान के उत्थान का बजट” बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आर्थिक आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला दूरदर्शी रोडमैप है।
डॉ. राजीव सिंह ने कहा कि केंद्रीय बजट में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संकल्पित “विकसित भारत” के विज़न को मजबूती से आगे बढ़ाया गया है। यह बजट आम जनता के हितों की सुरक्षा के साथ-साथ देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निर्णायक कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि बजट में गांव, गरीब और किसान के सशक्तिकरण पर विशेष फोकस दिखाई देता है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचेगी।
डॉ. सिंह ने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि इसमें समाज के सभी वर्गों—किसानों, युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों और उद्यमियों—की आवश्यकताओं का संतुलित रूप से ध्यान रखा गया है। यह बजट वास्तव में “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” की भावना को मूर्त रूप देने वाला दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस बजट के माध्यम से आर्थिक सुधारों को जनकल्याण से जोड़ते हुए समावेशी विकास का मजबूत खाका प्रस्तुत किया है।
उन्होंने आगे कहा कि यह केंद्रीय बजट भारत को आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण विजन डॉक्यूमेंट है, जो 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य का स्पष्ट और ठोस मार्ग प्रशस्त करता है। डॉ. राजीव सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि इस बजट से देश की आर्थिक विकास दर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद मिलेगी और औद्योगिक, कृषि व सेवा क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा।
डॉ. सिंह ने कहा कि बजट में विकसित भारत की स्पष्ट झलक दिखाई देती है। यह एक दूरदर्शी प्रस्तुति है, जो देश के हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखती है। इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार सृजन, ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता को केंद्र में रखकर तैयार किया गया यह बजट भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा और आमजन के विश्वास को मजबूत करेगा।
अंत में डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ सहित देश के सभी राज्यों के लिए समावेशी विकास के नए अवसर लेकर आया है और इससे प्रदेश के गांवों, किसानों, युवाओं और महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से और अधिक मजबूती से जोड़ा जा सकेगा।
केंद्रीय बजट 2026-27 से विकसित और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को मिली नई मजबूती: डॉ. राजीव सिंह”
Must Read
- Advertisement -















