Sunday, February 15, 2026

केंद्रीय बजट अपार अवसरों का राजमार्ग है – सरोज पांडेय

Must Read


कोरबा/रायपुर।
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय ने संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट केवल एक तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत को जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि यह बजट अपार अवसरों का राजमार्ग है, जो वर्तमान के सपनों को साकार करने की क्षमता रखता है और देश में चल रहे रिफॉर्म्स को नई गति देगा।
सुश्री पांडेय ने कहा कि बजट में सनराइज सेक्टर्स को जिस मजबूती के साथ महत्व दिया गया है, वह भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बेहद अहम है। रेयर अर्थ कॉरिडोर, क्रिटिकल मिनरल्स, टैक्सटाइल और हाईटेक टूल मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों पर विशेष फोकस भारत की औद्योगिक और तकनीकी क्षमता को मजबूत करेगा।
उन्होंने बताया कि बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर को सशक्त करने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं। हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, टियर-2 और टियर-3 शहरों के विकास पर विशेष ध्यान विकसित भारत की यात्रा को और तेज करेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी देश की सबसे बड़ी पूंजी उसके नागरिक होते हैं और सरकार ने नागरिकों पर निवेश करते हुए स्किल, स्केल और सस्टेनेबिलिटी को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया है।
सुश्री सरोज पांडेय ने इसे युवा शक्ति का बजट बताते हुए कहा कि ऑरेंज इकोनॉमी, पर्यटन और खेलो इंडिया मिशन के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार और नए अवसरों के द्वार खुलेंगे। भारत को दुनिया का डेटा सेंटर हब बनाने के लिए टैक्स में बड़ी छूट दी गई है, जिससे रोजगार सृजन को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने बताया कि देश में 10 करोड़ से अधिक महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप्स से जुड़ी हैं और बजट में महिला-नेतृत्व वाले समूहों को मजबूत करने का प्रावधान किया गया है। सरकार का लक्ष्य है कि हर घर लक्ष्मी पहुंचे। इसी दिशा में हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाए जाने की घोषणा भी महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम है।
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय बजट में “रिफॉर्म ओवर रेटॉरिक” के सिद्धांत के तहत सरकार ने तीन प्रमुख पवित्र कर्तव्य तय किए हैं—
उत्पादकता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाकर टिकाऊ आर्थिक विकास,
जन आकांक्षाओं को पूरा कर उन्हें समृद्धि का भागीदार बनाना,
और सबका साथ, सबका विकास के विज़न को साकार करना।
उन्होंने कहा कि बजट में 500 जलाशयों के इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट, महिला समूहों और एफपीओ लिंक जैसे प्रावधान समावेशी विकास की मिसाल हैं। इससे कोस्टल के साथ-साथ इनलैंड क्षेत्रों को भी आर्थिक मजबूती मिलेगी और जल संसाधन आय के स्थायी स्रोत बनेंगे, जिससे मछुआरों, महिला समूहों और छोटे उत्पादकों को संगठित बाजार से जोड़ा जा सकेगा।
अंत में सुश्री सरोज पांडेय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ को विकास की मुख्यधारा से और अधिक मजबूती से जोड़ने वाला साबित होगा।

- Advertisement -
Latest News

एक्सीडेंट से दोहरा सदमा: रॉन्ग साइड से ट्रेलर घर के आंगन में घुसने से बर्तन धो रही गर्भवती महिला की मौके पर मौत, ग्रामीणों...

कोरबा। हरदीबाजार के मुड़ापार बाजारपारा में रॉन्ग साइड से आए ट्रेलर के सड़क किनारे घर के आंगन में घुसने...

More Articles Like This