कोरबा में वाहन चोरी का मामला दर्ज — टाटा एस वाहन हुआ चोरी देखिए सीसीटीवी फुटेज

Must Read

कोरबा। कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में वाहन चोरी का एक मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता श्री शिव कुमार मोदी, पिता स्वर्गीय चौथमल मोदी, निवासी कृष्णा एसेसर्स रोड, कोरबा, वार्ड नंबर 01, कोरबा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका वाहन टाटा एेस पेट्रोल (वाहन क्रमांक CG 12 BU 3629) चोरी हो गया है।

शिकायत के अनुसार, वाहन मालिक ने बताया कि दिनांक 07 नवम्बर 2025 की रात लगभग 7 बजे उन्होंने अपना वाहन घर के पास खड़ा किया था, लेकिन अगली सुबह 8 नवम्बर 2025 को करीब 5 बजे जब देखा तो वाहन वहां से गायब था। वाहन की चेसिस नंबर MATS595035ZH20956 एवं इंजन नंबर 275MP103HUXS83894 है।

इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद कोरबा कोतवाली थाना में एफआईआर क्रमांक 0820/2025 दर्ज की गई। मामला धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है।

मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक राम कुमार उइके (क्रमांक 635) के नेतृत्व में शुरू की गई है। पुलिस ने बताया कि वाहन की तलाश जारी है और संदिग्धों की जानकारी जुटाई जा रही है।


थाना प्रभारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि चोरी के मामलों पर शीघ्र कार्रवाई की जा सके।

- Advertisement -
Latest News

राज्यपाल रमेन डेका  कल 1 अप्रैल को रहेंगे कोरबा जिले के प्रवास में

हनुमंत कथा व सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होंगे शामिलकोरबा, 31 मार्च 2026 / राज्यपाल रमेन डेका कल 1 अप्रैल को...

More Articles Like This