कोरबा: भारतमाला मार्ग पर ‘टेरर टैक्स’ का आरोप, मृत मवेशी रखकर वाहन चालकों से वसूली का वीडियो वायरल,देखिए वायरल विडिओ

Must Read

कोरबा। भारतमाला परियोजना के निर्माणाधीन उरगा-बिलासपुर मार्ग पर असामाजिक तत्वों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। एनएचएआई का टोल प्लाजा अभी शुरू भी नहीं हुआ है, लेकिन इस मार्ग से बिलासपुर और रायपुर की ओर आवागमन करने वाले वाहन चालकों को कथित तौर पर दबंगों द्वारा अवैध रूप से ‘टेरर टैक्स’ चुकाने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

रविवार को स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब कुछ असामाजिक तत्वों ने मृत मवेशियों को सड़क पर रखकर वाहनों की आवाजाही बाधित कर दी और वाहन चालकों से मनमाने ढंग से रकम वसूलने लगे। इस घटना से मार्ग से गुजरने वाले लोग परेशान और असहज नजर आए।

एमपी नगर की पूर्व पार्षद आशा जायसवाल की पुत्री भी रायपुर जाते समय इस स्थिति का सामना करने वालों में शामिल रहीं। उन्होंने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया और पुलिस-प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। जारी वीडियो संदेश में उन्होंने मार्ग पर हो रही कथित अवैध वसूली, लूट जैसी घटनाओं और संभावित अप्रिय परिस्थितियों से आमजन को सुरक्षित रखने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी मार्ग पर वाहन चालकों से अवैध वसूली के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। इन घटनाओं के सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो यह मार्ग यात्रियों के लिए असुरक्षित बन सकता है। लोगों ने पुलिस और प्रशासन से दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा मार्ग पर नियमित निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

- Advertisement -
Latest News

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शबरी सेवा संस्थान कोरबा ने दिलाई नशामुक्त भविष्य की शपथ

कोरबा 01 जून 2026/ विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन कोरबा के मार्गदर्षन में छत्तीसगढ़ शबरी...

More Articles Like This