विष्णुदेव की सरकार सांय-सांय नहीं आंय बांय चल रही, विष्णुदेव साय अच्छे व्यक्ति पर सरकार में उनकी नहीं चल रही: डॉ महंत,देखिए पुरा विडिओ

Must Read

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अच्छे व्यक्ति हैं, पर उनकी नहीं चल रही है। विष्णु देव साय की सरकार सांय-सांय नहीं बल्कि आंय बांय चल रही है। साय सरकार में दो वर्षों में इतनी उगाही है। छत्तीसगढ़ 3 वर्ष इस सरकार में कैसे चलेगी यह चिंतनीय है। उक्त बातें प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने कही। डॉ महंत ने कहा कि प्रदेश में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ी हुई है।

विपक्ष की सुनवाई नहीं है। हां जरूर मीडिया की सुनवाई अवश्य है। प्रदेश में सूखा नशा धड़ल्ले से चल रहा है। मनरेगा को लेकर उन्होंने कहा कि मनरेगा में पूर्व की व्यवस्था अच्छी है। मनरेगा के नियमों में बदलाव से भ्रष्टाचार बढ़ेगा और केंद्र सरकार पंचायतों की ताकत छीनकर सब कुछ अपने हाथ में ले रही है। भाजपा सरकार मनरेगा का नाम बदलने के साथ-साथ इसका बजट भी कम कर रही है, मजदूरों के अधिकारों का हनन हो रहा है। उन्होंने कहा कि समाज, धर्म, जंगल, जमीन और आदमी आदमी को बांट देना चाहते हैं। यह भाजपा की नीति है।एसईसीएल के खदान प्रभावित भू विस्थापितों को लेकर उन्होंने कहा कि भू विस्थापितों के अधिकारों के लिए 35 विपक्ष के विधायक भू विस्थापितों के आंदोलन में बैठेंगे। डॉ महंत ने कहा कि देश की स्थिति चिंतनीय है। किसान परेशान है। भाजपा हिंदू राष्ट्र की बात करती है और दूसरी और शंकराचार्य के साथ ऐसा व्यवहार किया गया। हाईकोर्ट ने 64 भर्ती को निरस्त किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट रहेगी तभी प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी। एसआईआर को लेकर उन्होंने कहा कि फार्म 7 में कम से कम पांच लोगों के नाम काटे गए हैं। हर बूथ में 200 नाम काटे जा रहे हैं। प्रेस वार्ता में रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया, कांग्रेस नेता हरीश परसाई, कांग्रेस शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर व ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान मंचस्थ थे।

नेता प्रतिपक्ष डाॅ.चरणदास महंत आज कोरबा प्रवास पर रहे। उन्होने कोरबा प्रेस क्लब पहुंचकर मीडिया से सौजन्य मुलाकात की। इस सौजन्य मुलाकात के दौरान महंत ने सूबे की साय सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रदेश में हो रही धान खरीदी पर सवाल उठाते हुए उन्होने आरोप लगाया कि ऐसा पहली बार है, जब छत्तीसगढ़ का किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। साय सरकार में किसान को टोकन जारी करने से लेकर धान के सत्यापन और फिर बैंक से पैसा निकालने तक में हर कदम पर रिश्वत देना पड़ रहा है। बावजूद इसके सरकार की नजर किसान की इस तकलीफ की तरफ नहीं जा रही। डाॅ.महंत ने आरोप लगाया कि आज भी छत्तीसगढ़ के लाखों किसान धान नहीं बेच पाये है। सरकार ने भले ही धान खरीदी की समय सीमा बढ़ा दी है, लेकिन वो पर्याप्त नहीं है। जिसे लेकर अन्नदाता सरकार के सामने खुद को लाचार महसूस कर रहा है।

SIR के मुद्दे पर सरकार पर लगाये गंभीर आरोप

डाॅ.चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ में हो रहे एसआईआर में फार्म 7 के जरिये सुनियोजित तरीके से मुस्लिम और ईसाई जाति वर्ग के लोगों के नाम काटे जा रहे है। उन्होने आरोप लगाया कि उपर से ही बीजेपी के सीनियर लीडर बकायदा इसकी रणनीति बनाकर सभी विधानसभा में ऐसे वर्ग विशेष के मतदाताओं की पहचान कर उनके नाम मतदाता सूची से कटवाने के लिए फार्म 7 का दुरूपयोग किया जा रहा है।

एकजुटता पर महंत ने जतायी चिंता, कहा…एकजुट रहेंगे तभी बनेगी कांग्रेस की सरकार

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी में व्याप्त गुटबाजी किसी से छिपी नही है। ऐसे में हाईकमान भले ही पार्टी की एकजुटता की राग अलापता रहे, लेकिन जमीन पर गुटबाजी की ये खाई काफी गहरी नजर आती है। इस मुद्दे पर जब मीडिया ने महंत से सवाल किया, तो उन्होने साफ कहा कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार आने के बाद पार्टी ने ही तय किया था कि एक साल तक सरकार के कामकाज को देखेंगे। इसके बाद मुद्दो के साथ सरकार को घेरा जायेगा। दो साल का समय बीत गया है और कांग्रेस साय सरकार को उनकी नीतियों और जनहित के मुद्दो को लेकर लगातार घेर रही है। वहीं जब महंत से पूर्व सीएम बघेल और जयसिंह अग्रवाल और पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव और बृहस्पति सिंह के बीच व्याप्त मदभेद के मुद्दे पर सवाल किया गया, तब महंत ने पार्टी की एकजुटता का राग अलापते हुए कुछ भी कहने से बचते नजर आये।

DY CM ने लखमा को जेल में कुछ सुख-सुविधाएं दिलाई होंगी- डाॅ.महंत

पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के जेल से छूटने के बाद डिप्टी सीएम अरूण साव को धन्यवाद देने के मुद्दे पर जब डाॅ.महंत से सवाल किया गया। मीडिया ने उनसे पूछा कि लखमा बीजेपी के डिप्टी सीएम को धन्यवाद दे रहे है, क्या कांग्रेस से नाराज है। इस पर डाॅ. चरणदास महंत ने कवासी लखमा को बेचारा बताते हुए कहा कि…..स्वभाविक है वो बेचारा लगभग एक साल से जेल में बंद थे, उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य की रक्षा सबकी जरूरत है। हो सकता है उप मुख्यमंत्री मतलब गृहमंत्री ने उनको कुछ सुख सुविधाएं उपलब्द्ध करायी होंगी, इसलिए उन्होने धन्यवाद दिया होगा।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में स्टंटबाजी पर पुलिस का शिकंजा, थार समेत कई वाहन रडार पर,देखिए विडिओ

कोरबा | 23 मार्च 2026जिले में सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोरबा पुलिस लगातार सख्त कदम...

More Articles Like This