कोरबा में पहली बार भव्य रामलीला एवं दशहरा महोत्सव का आयोजन,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। ऊर्जाधानी कोरबा में इस वर्ष पहली बार नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा भव्य रामलीला एवं दशहरा मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 28 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन शाम 7:00 बजे से रात 10:30 बजे तक ओपन थिएटर, घण्टाघर कोरबा में किया जाएगा।

विशेष आकर्षण के रूप में बनारस की प्रसिद्ध रामलीला मंडली मंचन करेगी। साथ ही, भव्य लेजर शो के माध्यम से रामायण का प्रदर्शन, मनोहारी आतिशबाजी एवं रावण दहन इस आयोजन को और भी यादगार बनाएंगे।

कार्यक्रम की रूपरेखा –

  • प्रथम दिवस (28 सितम्बर): पुष्प वाटिका, धनुष यज्ञ, लक्ष्मण-परशुराम संवाद, राजतिलक एवं मंथरा- कैकेयी संवाद।
  • द्वितीय दिवस (29 सितम्बर): राम वन गमन, कैकयी प्रसंग, दशरथ देवलोक गमन, भरत मिलाप।
  • तृतीय दिवस (30 सितम्बर): पंचवटी प्रसंग, सीताहरण, राम-हनुमान मिलन, सुग्रीव मैत्री, वाली वध, अशोक वाटिका एवं लंका दहन।
  • चतुर्थ दिवस (1 अक्टूबर): सेतु बंध, अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण-शक्ति, मेघनाद वध, रावण वध, राजगद्दी।
  • पंचम दिवस (2 अक्टूबर): लेजर शो में रामायण प्रदर्शन, आतिशबाजी एवं रावण दहन।

इस अवसर पर नगर निगम की महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने नगरवासियों से इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

👉 आयोजनकर्ता – नगर पालिक निगम कोरबा (छ.ग.)

- Advertisement -
Latest News

कोरबा चौपाटी में सिलेंडर चोरी, चोरों ने नगदी छोड़ी:पुलिस ने मामला दर्ज किया, सिलेंडर किल्लत से दुकानें बंद होने का खतरा

कोरबा। कोरबा के घंटाघर में गढ़कलेवा चौपाटी से गैस सिलेंडर चोरी की घटना से व्यापारी चिंतित हैं। गुरुवार-शुक्रवार की रात...

More Articles Like This