Sunday, February 15, 2026

पटाखा फोड़ने रोका तो हो गया मर्डर, जांजगीर-चांपा में बड़ी वारदात

Must Read

जांजगीर-चाम्पा। जिले में दीपावली पर हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई है. पटाखा फोड़ने के मामूली विवाद को लेकर शख्स की हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान बाल मुकुंद सोनी के रूप में हुई है. इलाके में दहशत का माहौल है. पूरा मामला कोटमी सोनार चौकी का है. जानकारी के अनुसार, कोटमी सोनार गांव में बाल मुकुंद अपनी बुजुर्ग मां के साथ रहता था. रात में पटाखों की आवाज से उसकी मां को सोने में परेशानी हो रही थी. इसलिए वह बाहर पटाखा फोड़ने से मना करने गया.

इसी दौरान अज्ञात लोगों और बाल मुकुंद के बीच विवाद हो गया. मंगलवार सुबह घर के कमरे में बाल मुकुंद की खून से लथपथ लाश मिली. सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. बिलासपुर से फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है. वहीं मृतक की मां से पूछताछ की गई है. उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों को बाल मुकुंद ने पटाखा फोड़ने से मना किया था. जिसके बाद उनके बीच विवाद हुआ लेकिन कुछ देर बाद वह वापस चले गए थे. आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हीं ने बाल मुकुंद को मौत के घाट उतारा है.

- Advertisement -
Latest News

महाशिवरात्रि विशेष: मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया 18 फीट ऊंची शिव प्रतिमा का अनावरण, शहर के विभिन्न अनुष्ठानों में हुए शामिल

कोरबा। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर के विभिन्न शिवालयों में आयोजित धार्मिक...

More Articles Like This