एमसीबी, 03 जून। Wife Murder : नागपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम सोनवर्षा में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बीती रात घर में सो रही महिला की उसके ही पति ने टांगी मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि देर रात गुस्से में आकर पति ने सो रही पत्नी पर टांगी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Updated:
Wife Murder : चरित्र शंका में खूनी बना पति…! सो रही पत्नी को टांगी से काट डाला…गांव में फैली सनसनी
Latest News
SECL ब्लास्टिंग से नरईबोध गांव पर संकट, पुनर्वास में देरी और झूठी FIR का आरोप; पार्षद अमिला पटेल ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव को सौंपा...
ग्रामीणों की सुरक्षा, मुआवजा और पुनर्वास की मांग; SECL गेवरा प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी उठाए गंभीर सवालकोरबा :- नगर...















