सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के विरुद्ध थाना दर्री में लिखित शिकायत, कार्यवाही की मांग

Must Read

कोरबा,दर्री।भारतीय जनता पार्टी मंडल दर्री के अध्यक्ष मनोज लहरे के नेतृत्व में मंडल के पदाधिकारियों ने थाना दर्री में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के विरुद्ध थाना दर्री में लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।

दिए गए शिकायत में उल्लेख किया गया है आकांक्षा टोप्पो के द्वारा सोशल मीडिया में देश के प्रधानमंत्री और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के ऊपर अभद्र व अमर्यादित टिप्पणी की है।
देश के प्रधानमंत्री व छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के छवि को देश-विदेश में धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। आकांक्षा टोप्पो के द्वारा दिनांक 28.01.2026 को एक विडियो यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया है जिसका यू-ट्यूब में @Akansha ToppoPagalpanti के नाम से चैनल है। आकांक्षा टोप्पो के द्वारा सोशल मीडिया में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों के ऊपर अभद्र टिप्पणी करना पूर्ण रुप से गलत है। आकांक्षा टोप्पो (यू-ट्यूबर) के द्वारा किया गया यह कृत्य अपराध की श्रेणी में आता है। इस घटना से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को एवं छत्तीसगढ़ वासियों को बहुत आघात पहुंचा है।
उन्होंने निवेदन किया है कि आकांक्षा टोप्पो के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की कृत्य प्रदेश में पुनरावृत्ति न हो।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा की कुसमुंडा खदान में फिर मौत: डंपर हादसे में कर्मचारी की गई जान,देखिए विडिओ

कोरबा, 21 जून। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों के सब्र का बांध...

More Articles Like This