गर्मी में बिजली की आंख मिचौली से मिलेगा छुटकारा, नए सब स्टेशन से तीन फीडर में बहाल की गई सप्लाई

Must Read

कोरबा। कटघोरा की बिजली आपूर्ति आने वाले दिनों में और बेहतर होगी। बिजली वितरण कंपनी कटघोरा उपसंभाग के कसनिया के नए सब स्टेशन को चार्ज करने के बाद तीन फीडर से एरिया में सप्लाई बहाल कर दी गई है। पहले एक ही सब स्टेशन से नगर के 15 वार्डों में बिजली सप्लाई से फाल्ट की समस्या आ रही थी। खासकर गर्मी लोड बढ़ने पर नगर के कई हिस्से लो-वोल्टेज की समस्या से परेशानी हो रही थी।

कसनिया सब स्टेशन की क्षमता 3.15 एमवीए है। सब स्टेशन के तीन फीडर लखनपुर, कसनिया व मोहनपुर से आस-पास क्षेत्रों में बिजली सप्लाई की जा रही है। नया सब स्टेशन शुरू होने से क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या नहीं रहेगी। नगर के चार वार्ड समेत कापूबहरा, सुतर्रा, मोहनपुर, अमरपुर, घुचापुर, लखनुपर, राल समेत आस-पास हिस्से को नए सब स्टेशन से सप्लाई दी गई है। पहले एक ही सब स्टेशन से बिजली सप्लाई होने से ग्रामीण उपसंभाग के कई गांवों में लो-वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान थे। पुराने सब स्टेशन में चार फीडर नगर के लिए और छुरी, तानाखार व सुतर्रा फीडर से क्षेत्र में बिजली सप्लाई की जा रही थी। इस तरह सात फीडर से बिजली आपूर्ति के कारण गर्मी में लोड बढ़ने पर क्षेत्र के कई हिस्से में लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती थी। इसके मद्देनजर कटघोरा उपसंभाग के ओएंडएम शाखा ने कसनिया में सब स्टेशन का प्रस्ताव बनाकर प्रोजेक्ट डिपार्टमेंट को भेजा। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर समेत अन्य जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा कर सब स्टेशन का काम शुरू हुआ। सब स्टेशन से बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई है। वितरण कंपनी के नगर में अब दो सब स्टेशन हैं। फीडर के मेंटेनेंस के दौरान दूसरे सब स्टेशन से बिजली सप्लाई का विकल्प रहेगा। इसके लिए डबल सप्लाई व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी ताकि सब स्टेशन को चार्ज किया जा सके। एचटीपीपी कॉलोनी परिसर के 132 केवी जमनीपाली उपकेन्द्र से सब स्टेशन को बिजली सप्लाई की जाती है। उपकेन्द्र से सब स्टेशन तक लंबी लाइन खींची गई है। बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने कसनिया में सब स्टेशन बनाया गया है।

लोड बढ़ने से आपूर्ति हो रही थी बाधित
बिजली वितरण कंपनी कटघोरा उपसंभाग को 4 वितरण केंद्र कटघोरा शहर, कटघोरा ग्रामीण, छुरी वितरण केन्द्र व दर्री ग्रामीण वितरण केन्द्र में बांटा गया है। पिछले साल गर्मी में कटघोरा क्षेत्र में लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर जलने की घटना भी हो चुकी है। नगर में वाहन शोरूम के साथ ही निजी अस्पताल व राइस मिलें हैं। रेस्ट हाऊस व कई सरकारी दफ्तर हैं। ऐसे में एक सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति होने से लोड बढ़ने पर बाधा आ रही थी।

- Advertisement -
Latest News

ब्रेकिंग न्यूज 🔴🚨 शहर में निगम की सख्ती — सड़क घेरने वालों पर चला अभियान,देखिए विडिओ

कोरबा।  आज दिनांक 8 को शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर पालिका निगम ने बड़ा...

More Articles Like This