खाद्य विभाग कार्यालय में युवा कांग्रेस का हल्लाबोल; नदारद अधिकारी और राशन की किल्लत पर गरमाई सियासत,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा – जिला  खाद्य विभाग कार्यालय में आज उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राशन वितरण में हो रही अनियमितताओं को लेकर कार्यालय का घेराव कर दिया। ‘प्रचार में करोड़ों की बर्बादी और गरीबों के पेट पर लात’ जैसे नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने दफ्तर के अंदर ही धरना दे दिया।

जिला खाद्य अधिकारी नदारद, जनता बेहाल
प्रदर्शन के दौरान स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब यह पता चला कि जिला खाद्य अधिकारी  अपने कार्यालय से नदारद हैं। युवा कांग्रेस के नेताओं का आरोप है कि अधिकारी अक्सर फील्ड विजिट के नाम पर कार्यालय से गायब रहते हैं, जिसके कारण आम जनता की शिकायतों का निवारण नहीं हो पा रहा है।

2-3 महीनों से चावल के लिए तरस रहे हितग्राही
धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिले के हजारों गरीब परिवारों और राशन कार्ड धारकों को पिछले 2 से 3 महीनों से चावल का आवंटन नहीं हुआ है।
भुखमरी की कगार: कई हितग्राहियों ने बताया कि बार-बार चक्कर काटने के बाद भी उन्हें “स्टॉक नहीं है” कहकर लौटा दिया जाता है।

शादी सीजन में मार: राशन न मिलने से उन परिवारों के सामने संकट खड़ा हो गया है जो पूरी तरह से सरकारी खाद्यान्न पर निर्भर हैं।

“एक तरफ सरकार अपनी योजनाओं के ढिंढोरे पीटने के लिए विज्ञापनों और प्रचार-प्रसार में करोड़ों रुपये फूंक रही है, वहीं दूसरी तरफ हकीकत यह है कि गरीब की थाली खाली है। यह जनता के पैसे का दुरुपयोग और गरीबों के साथ क्रूर मजाक है।”
— [युवा कांग्रेसी विकास सिंग],

प्रचार पर करोड़ों खर्च, पर राशन गायब?
युवा कांग्रेस ने प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विभाग के पास होर्डिंग्स, बैनर और प्रचार के लिए बजट की कोई कमी नहीं है, लेकिन जब हितग्राहियों को राशन देने की बात आती है, तो बजट और स्टॉक का रोना रोया जाता है।

प्रमुख मांगें:
तत्काल राशन वितरण: पिछले महीनों का बकाया चावल तुरंत हितग्राहियों को दिया जाए।

अधिकारियों की जवाबदेही: कार्यालय से गायब रहने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो।

जांच की मांग: राशन वितरण में हो रही देरी और स्टॉक की हेराफेरी की निष्पक्ष जांच की जाए।

नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास सिंह,जनपद सदस्य अनिल खुटे,सरपंच जजमान,विनोद उर्रे पार्षद हेमंत शाहनी,कमल किशोर चंद्रा,बबलू मारवा,खगेश बरेठ के साथ आमजनों के भोजन के अधिकार के माँग को लेकर अधिकारी के पास भेट करने आने पर अधिकारी के अनुपस्थित होने से हमारे द्वारा खाद्य अधिकारी के चेम्बर में धरने पर बैठे ….!
हमारे द्वारा पूर्व के 3 महीना का राशन जिसका वितरण विभाग की लापरवाही से नहीं हो पाया है वितरण की माँग को लेकर है

- Advertisement -
Latest News

भव्य स्वागत से गूंजा कोरबा: अध्यक्ष बनकर पहली बार पहुंचे रविंद्र कुमार पाराशर, शहरभर में हुआ अभिनंदन,देखिए विडिओ

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद, बिलासपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री रविंद्र कुमार पाराशर के प्रथम कोरबा आगमन पर अधिवक्ता...

More Articles Like This