अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा निर्माण में अनियमितता का आरोप, युवा कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। युवा कांग्रेस ग्रामीण, जिला कोरबा ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की कटघोरा नगर पालिका परिसर में स्थापित प्रतिमा के निर्माण में कथित अनियमितताओं को लेकर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है।


ज्ञापन में कहा गया है कि प्रतिमा निर्माण मामले की जांच के बाद संबंधित उप अभियंता (सब इंजीनियर) को निलंबित किया जा चुका है, जिससे निर्माण कार्य में गंभीर त्रुटियों की पुष्टि होने का दावा किया गया है। युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कार्रवाई केवल एक अधिकारी तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO), संबंधित ठेकेदार एवं अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
संगठन ने यह भी मांग की है कि जांच पूरी होने तक प्रतिमा को हटाने अथवा उसमें किसी प्रकार का परिवर्तन करने की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए। उनका कहना है कि दोषियों की जवाबदेही तय किए बिना प्रतिमा हटाना उचित नहीं होगा।
युवा कांग्रेस ने अपनी प्रमुख मांगों में उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच, सभी जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार की भूमिका की जांच तथा दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई शामिल की है।
ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि तीन दिनों के भीतर मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो युवा कांग्रेस कटघोरा में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

- Advertisement -
Latest News

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र, छात्रों से कहा….पढ़ाई के साथ खेल में भी बनाएं पहचान

कोरबा 3 अगस्त 2026। कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत जिले में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ युवाओं को बेहतर...

More Articles Like This