Friday, April 25, 2025

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवसः डीएवी स्कूल एवं बीकन स्कूल की 49 शिक्षिकाओं का किया गया संम्मान

Must Read

कोरबा 11 मार्च। कोरबा जिला श्रद्धा महिला मंडल के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों से प्रभावित हो कर सृष्टि महिला समिति कोरबा ने देश के भविष्य का निर्माण करने वाली शिक्षिकाओं का सम्मान करने का पुनीत आयोजन किया था। श्रद्धा महिला मंडल के तत्वावधान में हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया जाता है, तदनुसार इस वर्ष सृष्टि महिला समिति ने सम्मान समारोह का आयोजन किया।

इस महती आयोजन में एसईसीएल डीएवी स्कूल एवं बीकन स्कूल की 46 शिक्षिकाओं को आमंत्रित किया गया, इसके साथ सृष्टि महिला समिति की 3 सदस्यों जो विभिन्न स्कूलों में शिक्षिका है। सभी का सर्वप्रथम हल्दी कुमकम लगा कर स्वागत कर उन्हें स्थान ग्रहण कराया गया, तत्पश्चात अध्यक्षा सृष्टि महिला समिति श्रीमती श्वेता पंड्या ने डीएवी शिक्षिकाओं एवं बीकन स्कूल की शिक्षिकाओं एवं सृष्टि महिला समिति की सदस्याओं के साथ दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का आरंभ किया। अध्यक्षा सृष्टि महिला समिति श्वेता पंड्या ने अपने स्वागत भाषण में महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ सभी महिलाओं को आत्म सहानुभूति से आगे बढ़ कर आत्म बोध के लिए भी प्रयास करने की दिशा में मंथन करने का सुझाव दिया। उन्होंने श्रद्धा महिला मंडल के तत्वावधान में किए जाने वाले सामाजिक कार्य एवं सृष्टि महिला समिति के द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी भी प्रदान की।

इसके के पश्चात डीएवी स्कूल की शिक्षिकाओं ने नारी से संबंधित विषय पर वार्ता, गीत तथा कविताओं का पाठ किया एवं नारी सशक्तिकरण पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। तद्पश्चात बीकन स्कूल की शिक्षिकाओं द्वारा समूह गीत एवं सोलो गीत की प्रस्तुति दी गई। बीकन स्कूल की राष्ट्रपति अवॉर्ड प्राप्त शिक्षिका श्रीमती कल्पना मिश्रा ने प्रेरक उद्बोधन दिया। अध्यक्षा सृष्टि महिला 8समिति ने सभी शिक्षिकाओं को मंच पर बुला कर शाल डायरी व उनके नाम लिखे पेन प्रदान कर उन सभी का सम्मान किया। सृष्टि महिला समिति में भी 3 सदस्याएं शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़ी हैं उनको भी मंच पर बुलाकर शाल डायरी एवं पेन से सम्मानित किया गया। डीएवी स्कूल की सभी शिक्षिकाओं ने अध्यक्षा सृष्टि महिला समिति श्रीमती श्वेता पंड्या का सम्मान किया। साथ ही बीकन स्कूल की शिक्षिकाओं ने भी अध्यक्ष श्वेता पंड्या का सम्मान किया। इसके बाद सृष्टि महिला समिति ने अपनी अध्यक्षा श्रीमती श्वेता पंड्या को गवर्नमेंट कॉलेज सीपत में प्राध्यापक है का सम्मान किया। अंत में सचिव सृष्टि महिला समिति श्रीमती अनीता गुप्ता ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन मीनू सिंह ने किया।

- Advertisement -
Latest News

आग लगने पर क्या करें, न्यू ऐरा के छात्रों ने जाना

कोरबा। कोरबा सेंट्रल एवं जेसीरेट विंग के संयुक्त तत्वावधान में 22 अप्रैल को न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल, रामपुर में...

More Articles Like This