सीएम साय ने कहा, ‘कटघोरा को लेकर उनके सामने कई मांगे आई है। वह उन्हें पूरा करने के लिए संकल्पित है उनकी सरकार सभी मांगो पर गंभीरता से विचार करेगी।’
कोरबा: जायसवाल समाज के इष्टदेव भगवान् सहस्त्रबाहु की जयन्ती में शामिल होने पहली बार कटघोरा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कटघोरा नगर को कई सौगाते दीं है। इनमें नगर में 100 बिस्तर वाले अस्पताल का निर्माण, नए और सर्वसुविधायुक्त विश्राम गृह का निर्माण और शहर के चौक का नामकरण भगवान सहस्त्रबाहु के नाम पर किये जाने का ऐलान शामिल है।

कार्यक्रम मे पहुंचे मुख्यमंत्री ने कटघोरा के जायसवाल समाज की प्रशंसा करते हुए उन्हें शिक्षित और समृद्ध समाज बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास और छत्तीसगढ़ के लोगों के विकास के लिए जायसवाल समाज अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है। इसकी अपेक्षा उनकी सरकार भी करती है।
मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में केंद्र और राज्य की तरफ से संचालित शासकीय योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि राज्य की सरकार महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने की दिशा में आगे बढ़ा रही है। इसी कड़ी में प्रदेश की 70 लखग महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने 1000 रुपये की राशि उनके खातों में दे रही है। इस योजना का नौ क़िस्त दिया जा चुका है। प्रदेश में इस साल अच्छी बारिश हुई है लिहाजा धान का उत्पादन भी बम्पर हुआ। अगले सप्ताह यानी 14 नवम्बर से प्रदेश भर में धान की खरीदी की भी शुरुआत की जा रही है। कटघोरा को लेकर उनके सामने कई मांगे आई है। वह उन्हें पूरा करने के लिए संकल्पित है उनकी सरकार सभी मांगो पर गंभीरता से विचार करेगी।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, श्रम एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, स्थानीय भाजपा के पदाधिकारी, प्रशासन के आला अधिकारी और बड़ी संख्या में जायसवाल समाज के लोगों के साथ स्थानीय नगरवासी मौजूद रहें।
बलौदाबाजार पहुँच मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बलौदाबाजार के दशहरा मैदान में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण करते हुए बलौदाबाजार में बीएड महाविद्यालय खोलने और ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लिए 60 करोड़ 20 लाख रूपए की लागत के अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इन कार्यों में से 32 करोड़ 32 लाख रूपए की लागत के 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 27 करोड़ 88 लाख रूपए की लागत के 32 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, सांसद कमलेश जांगड़े और विधायक गुरू खुशवंत साहेब भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत मकानों में से 2100 हितग्राहियों को आवास के स्वीकृति पत्र एवं 51 हितग्राहियों को घर की चाबी सौंपी। उन्होंने इस जिले में संचालित ’’हम होंगे कामयाब अभियान’’ के अंतर्गत 51 युवाओं को सम्मान पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में किसानों ने 3100 रूपए प्रति क्विंटल तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री श्री साय को धान से भरे टुकनी एवं पर्रा भेंट कर उनके प्रति आभार प्रकट किया।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण प्रति आवास के लिए 1 लाख 20 हजार रूपये के साथ ही मननरेगा से 90 दिनो की मजदूरी 21,870 रूपये एवं स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय हेतु 12 हजार रूपये खर्च किए जा रहे है। इस तरह प्रति आवास 1 लाख 53 ’हजार 870 रूपये दिया जा रहा है। आज इस तरह कुल 2100 आवास के लिए कुल 32 करोड़ 31 लाख रूपये का भूमिपूजन किया गया है।