
लोक आस्था के महापर्व छठ का आज गुरुवार को तीसरा दिन है। आज पूरे कोरबा में श्रद्धालुओं ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। कोरबा के अनेक घाटों में गुरुवार की शाम छठ पूजा पर भगवान भवन भास्कर को प्रथम अर्घ्य दिया गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु और उनके परिजन सहित आस्थावान लोग घाटों पर पहुंचे। इस दौरान हर ओर छठी मैया के गीत सुनायी दी।
छठ महापर्व पर भीड़ को देखते हुए प्रशासन की तरफ से सभी घाटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में लोग दोपहर बाद से ही घाट पर पहुंचने लगे थे। श्रद्धालुओं द्वारा पूरे भक्ति भाव से भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया गया। अब शुक्रवार सुबह को उदयागामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। सभी घाटों में आतिशबाजी भी की गई पुलिस के द्वारा विशेष सुरक्षा के सारे इंतजाम किए गए