Monday, April 28, 2025

छत्तीसगढ़:- कोरबा समेत प्रदेश के इन जिलों में गिरेंगे ओले, चलेगी अंधड़,9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Must Read

रायपुर/ छत्तीसगढ़ के 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, कोरबा, गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर और कोन्डागांव में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। रायपुर सहित कुछ जिलों में सुबह से बादल छाए हैं, ठंडी हवा चल रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक ट्रफ, वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से प्रदेश में मौसम बदला है। गुरुवार को ओलावृष्टि, आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। इसके असर से अगले 3 दिन अधिकतम तापमान 3 डिग्री तक गिर सकता है।

रायपुर में दिन का टेम्प्रेचर सामान्य से कम

बुधवार को दिन का टेम्प्रेचर 36.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 2 डिग्री अधिक था।

बिलासपुर में दिन का पारा 2.4 डिग्री लुढ़का

यहां दिन का तापमान सामान्य से कम है। बुधवार को पारा 37.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक था। वहीं रात का टेम्प्रेचर 23 डिग्री रहा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

जगदलपुर में पारा सामान्य के कम

बुधवार को यहां दिन का तापमान सामान्य से कम रहा। यहां अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं रात का पारा 22.8 डिग्री रहा जो नॉर्मल टेम्प्रेचर से 1.3 डिग्री ज्यादा था।

अंबिकापुर सबसे ठंडा, रात का पारा 20°

मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान स्थिर बना हुआ। बुधवार को अंबिकापुर में दिन का पारा 34.6 डिग्री रहा। जो सामान्य से 1 डिग्री कम था। वहीं रात का तापमान 20 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह प्रदेश में सबसे कम रहा।

- Advertisement -
    Latest News

    कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लापरवाही की हद — मरीजों की जान खतरे में, प्रबंधन मौन!देखे विडिओ

    शिकायत के बाद जब प्रबंधन ने बायोमेट्रिक हाज़िरी रिकॉर्ड खंगाला तो सच्चाई सामने आ गई। ड्यूटी पर तैनात संविदा...

    More Articles Like This