Friday, April 25, 2025

बड़ा हादसा: राज्यपाल के काफिले की गाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत

Must Read

अंबिकापुर/  जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां राज्यपाल की काफिले की गाड़ी से टकरा कर एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र का है। बता दें कि राज्यपाल रामेन डेका दो दिनों के दौरे पर सरगुजा पर गए हुए थे और उनका कल का प्रवास मैनपाट में था। बताया जा रहा है कि उल्टापानी इलाके में राज्यपाल गए हुए थे। वहीं महिला अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अपने भाई के यहां गई हुई थी और महिला वहां से लौट रही थी। इसी बीच राज्यपाल का काफिला गुजर रहा था। तभी महिला राज्यपाल की एक गाड़ी से टकरा गई। जिसके बाद महिला को आनन-फानन में नर्मदापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रिफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की पहचान सुनी मझवार उम्र (60 वर्ष) के रूप में हुई है। इस घटना के बाद राज्यपाल का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है और वे सड़क मार्ग से रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा : नाबालिग हिंदू लड़की से अनाचार, लव जिहाद का आरोप — आरोपी युवक गिरफ्तार

कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवाजी नगर इलाके में एक नाबालिग हिंदू लड़की के साथ अनाचार...

More Articles Like This