Monday, June 9, 2025

वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने दी दिवाली की बधाई और शुभकामनाएं

Must Read

कोरबान्यूज : वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने दीपावली की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। इस दौरान मंत्री श्री देवांगन ने सभी की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की है। उन्होंने सुख, समृद्धि और संपन्नता के प्रतीक दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुये कहा कि माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख समृद्धि, शांति एवं आरोग्य का संचार हो।

उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व मर्यादा, सत्य एवं सद्भावना का भी संदेश देता है। दीपावली का पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपावली का यह पर्व हम सबके जीवन को प्रकाशमय करे इसकी भी उन्होंने कामना की है।

- Advertisement -
    Latest News

    सुकमा: IED विस्फोट में एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे शहीद, कई जवान घायल

    सुकमा – जिले के कोंटा क्षेत्र में सोमवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट में एडिशनल...

    More Articles Like This