Thursday, June 12, 2025

सड़क निर्माण और स्टेडियम जीर्णोद्धार के लिए 11 करोड़ मंजूर

Must Read

रायपुर. 8 मई 2025. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रायगढ़ नगर निगम में सड़क निर्माण तथा स्टेडियम के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार के लिए दस करोड़ 99 लाख 26 हजार रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग द्वारा अधोसंरचना मद से यह राशि स्वीकृत की गई है।

नगरीय प्रशासन विभाग ने रायगढ़ नगर निगम में घड़ी चौक से केवड़ाबाड़ी होते हुए ढिमरापुर चौक तक बी.टी. सड़क के निर्माण के लिए नौ करोड़ 49 लाख 58 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। विभाग ने रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार के लिए एक करोड़ 49 लाख 68 हजार रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने दोनों कार्यों में गुणवत्ता एवं निर्धारित मापदंड सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -
    Latest News

    मेघालय के बाद अब सिक्किम से गायब हुए हनीमून कपल, खाई में गिरी…. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से हनीमून पर सिक्किम गए एक नवविवाहित जोड़े के लापता होने का...

    More Articles Like This