अंततः हटाए गए बरपाली सचिव लखनलाल, सुशासन तिहार शिविर में की गई थी शिकायत, जांच टीम भी हुई थी गठित

Must Read

कोरबा। ग्राम पंचायत बरपाली के सचिव लखन लाल जायसवाल को अंततः हटा दिया गया है। जिला पंचायत सीईओ ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि लखनलाल जायसवाल ग्राम पंचायत सचिव ग्राम पंचायत बरपाली जनपद पंचायत करतला को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त ग्राम पंचायत जुनवानी जनपद पंचायत करतला का प्रभार सौंपा जाता है। राजेन्द्र कुमार खाण्डे ग्राम पंचायत सचिव ग्राम पंचायत सण्डैल को आगामी आदेश पर्यन्त ग्राम पंचायत बरपाली का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।ज्ञात रहे कि जनपद पंचायत करतला अंतर्गत ग्राम पंचायत बरपाली में 26 मई को सुशासन तिहार शिविर आयोजित की गई थी। शिविर में पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत बरपाली में पदस्थ सचिव लखन लाल जायसवाल की कार्यशैली, अनियमित उपस्थिति, आचरण एवं कार्य के प्रति लापारवाही बरते जाने की शिकायत की गई थी। श्री जायसवाल को ग्राम पंचायत बरपाली से अन्यत्र स्थानांतरण किये जाने की मांग की गई है। उक्त बिन्दुओं पर विस्तृत जाँच किये जाने जाँच समिति गठित की गई थी। जनपद पंचायत करतला मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा गठित जांच टीम में उदय सिंह कंवर करारोपण अधिकारी जनपद पंचायत करतला, आलोक गुप्ता सहायक विकास विस्तार अधिकारी और सुकदेव प्रसाद आदित्य लेखापाल को शामिल किया गया था। उपरोक्त उल्लेखित बिन्दुओं पर शिकायत की जाँच कर अपने स्पष्ट अभिमत सहित जॉच प्रतिवेदन 3 दिवस के भीतर उपलब्ध कराने कहा गया था। इस बीच सचिव लखन लाल जायसवाल को बरपाली से हटाकर जुनवानी भेज दिया गया है।

- Advertisement -
Latest News

अमित जोगी को फ़िलहाल सरेंडर करने से मिली राहत

रायपुर/दिल्ली। बहुचर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड में अभियुक्त अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने अमित...

More Articles Like This