अचानक जंप करते ही सांप को पकड़ने का रोमांचक दृश्य देखकर लोग रह गए दंग, रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया सांप।देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा – निहारिका क्षेत्र के बजरंग ट्रेडर्स में उस समय लोगों की धड़कनें बढ़ गईं, जब दुकान की सीलिंग के ऊपर करीब 7 फीट लंबा धमना सांप बैठा दिखाई दिया, सांप को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए,इसी बीच वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम (नोवा नेचर) के प्रमुख जितेंद्र सारथी को इसकी सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे और सांप को सुरक्षित रेस्क्यू करने की प्रक्रिया शुरू की, रेस्क्यू के दौरान सांप ने अचानक जंप किया, तभी जितेंद्र सारथी ने बेहद तेजी और सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे पकड़ लिया,यह पूरा घटनाक्रम इतना अप्रत्याशित और रोमांचक था कि वहां मौजूद लोग देखते ही रह गए, सांप को पकड़ने का अंदाज ऐसा था, मानो क्रिकेट मैच में हवा में आती गेंद को लपक लिया गया हो।

इस हैरतअंगेज दृश्य को देखकर लोग कुछ पल के लिए सकते में आ गए, हालांकि, जितेंद्र सारथी ने धैर्य और अनुभव के साथ स्थिति को संभाला और सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया,रेस्क्यू के बाद 7 फीट लंबे धमना सांप को सुरक्षित तरीके से उसके प्राकृतिक रहवास यानी जंगल में छोड़ दिया गया।

जितेंद्र सारथी ने बताया कि धमना सांप एक गैर-विषैला सांप है, जो चूहों और अन्य छोटे जीवों को खाकर पारिस्थितिकी तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, कई बार भोजन की तलाश में या सुरक्षित स्थान की खोज में सांप रिहायशी इलाकों और दुकानों तक पहुंच जाते हैं, ऐसे में उन्हें देखकर घबराने या नुकसान पहुंचाने के बजाय रेस्क्यू टीम के हेल्प लाइन नंबर 8817534455,7999622151 कॉल कर के सहायता लेनी चाहिए।

- Advertisement -
Latest News

🔴 कोरबा में अवैध शराब-गांजा बिक्री के आरोप से मचा हड़कंप! विरोध करने पर छात्र पर टांगी से हमले का आरोप, महिलाओं ने SP...

JB News Korba | संवाददाता: मनीष जायसवाल | कोरबा, छत्तीसगढ़ नमस्कार! जय जोहार! मैं मनीष जायसवाल और आप देख रहे हैं...

More Articles Like This