अमरैयापारा में कथित अतिक्रमण के खिलाफ जौहार छत्तीसगढ़ पार्टी का अल्टीमेटम, आज आयुक्त कार्यालय घेराव की चेतावनी,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 14 स्थित अमरैयापारा में सार्वजनिक मार्ग पर कथित अवैध निर्माण और अतिक्रमण को लेकर जौहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने आयुक्त को पत्र सौंपकर संबंधित निर्माण को हटाने की मांग की है।
पार्टी द्वारा दिए गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि नवधा पंडाल के पास मुख्य सार्वजनिक मार्ग पर एक व्यक्ति द्वारा मकान, कॉलम और दीवार का निर्माण कर कथित रूप से अतिक्रमण किया जा रहा है। पार्टी का कहना है कि इस मामले को लेकर पूर्व में भी वार्डवासियों की ओर से आवेदन दिया गया था तथा प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया था, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।


उन्होनें कहा है कि मार्ग प्रभावित होने से एम्बुलेंस, स्कूल बस और अन्य वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है। पार्टी ने प्रशासन से कथित अवैध निर्माण को हटाकर सार्वजनिक रास्ते को सुगम बनाने की मांग की है।
तीन दिन का अल्टीमेटम, घेराव की चेतावनी
जौहार छत्तीसगढ़ पार्टी के शहर अध्यक्ष हरी चौहान की ओर से जारी पत्र में प्रशासन को तीन दिन के भीतर कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया गया था।

पार्टी के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे आयुक्त कार्यालय एवं संकेत भवन का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा।
यह भी कहा गया है कि आंदोलन के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति की जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी। पत्र की प्रतिलिपि कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक, कोरबा को भी दी गई है।


अब देखना होगा कि नगर निगम प्रशासन इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है और कथित अतिक्रमण को लेकर जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।

- Advertisement -
Latest News

विजयपुर में नाले पर रोक लगाने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा जनदर्शन आवेदन,देखिए विडिओ

कोरबा। कटघोरा जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत विजयपुर के ग्रामीणों ने गांव के नाले को लेकर जिला कलेक्टर...

More Articles Like This