उद्योग मंत्री लखनलाल ने दी नव संवत्सर की शुभकामनाएं

Must Read

रायपुर/कोरबा। प्रदेश के वाणिज्य,उद्योग एव श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि, नव संवत्सर, गुड़ी पड़वा और चेट्रीचंड्र की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

मंत्री श्री देवांगन ने कहा है कि चैत्र माह के पहले दिन से हिन्दू नववर्ष और नया संवत्सर शुरू होता है। इस दिन से नौ दिनों तक चलने वाले शक्ति आराधना के पर्व नवरात्रि का भी शुभारंभ होता है। चेट्रीचंड्र  सिंधी समुदाय का प्रमुख पर्व है। इस दिन सिंधी समुदाय के ईष्ट देव झूलेलाल जी की जयंती मनाई जाती है। सिंधी समुदाय के लोग इस दिन को नववर्ष के रूप में भी मनाते है। मंत्री श्री देवांगन ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में मां शीतला, दंतेश्वरी, महामाया, बम्लेश्वरी, कंकालीन, सर्वमंगला, मड़वारानी, चैतुरगढ़, चंद्रहासिनी देवी तथा अन्य स्वरूपों में मां भगवती विराजमान हैं। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर छत्तीसगढ़ में लोग भक्ति-भाव और उत्साह के साथ नौ दिनों तक देवी आराधना का पर्व मनाते हैं। मंत्री श्री देवांगन ने मां भगवती से प्रार्थना की है कि उनका आशीष प्रदेशवासियों पर बना रहे और प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हो।

- Advertisement -
Latest News

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर NDA नेताओं की बैठक, विकास और गरीब कल्याण योजनाओं पर होगी चर्चा,देखिए विडिओ

रायपुर, 9 जून। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर...

More Articles Like This