ऐतिहासिक मतों से शत्रुघ्न राठौड़ पुनः अध्यक्ष निर्वाचित, ठेकेदार समिति में उत्साह

Must Read

कोरबा, 25 अगस्त 2026। आदर्श सर्व राजी पेटी ठेकेदार समिति कोरबा के अध्यक्ष पद के लिए आज चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी अंकित तिवारी, भास्कर राव एवं जीतू पटेल की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की गई, जबकि चुनाव का संचालन राम गोपाल चंद्रा द्वारा किया गया।


चुनाव परिणाम में शत्रुघ्न राठौड़ ने ऐतिहासिक मतों से जीत हासिल करते हुए पुनः अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होकर अपनी नेतृत्व क्षमता पर सदस्यों का विश्वास कायम रखा। उनकी जीत की घोषणा होते ही समिति के सदस्यों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई।


चुनाव के दौरान समिति के अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। इसमें पवन अगरिया को उपाध्यक्ष, संपत महंत को सचिव तथा मुकुंद यादव कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं दायित्व की शपथ भी ली।


समिति के सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की एकजुटता और ठेकेदारों के हित में मिलकर कार्य करने की बात कही। शत्रुघ्न राठौड़ के पुनः अध्यक्ष निर्वाचित होने से समिति में विशेष उत्साह का माहौल है।

- Advertisement -
Latest News

अजगर ने किया बत्तख का शिकार, घर वालों ने आवाज दिया जब बाहर नहीं आया तो अंदर का नजारा देख रो पड़े घर परिवार।देखिए...

कोरबा – जिले के भूलसीडीह गांव में हीरा उरांव के फार्म हाउस में उस समय हड़कंप मच गया, जब...

More Articles Like This