कनाडा को 26 प्रत्यर्पण की लिस्ट भेजी, लॉरेंस गैंग के लोगों पर भी एक्शन लेने को कहा, भारत ने ट्रूडो को फिर सुनाया

Must Read

नई दिल्ली। भारत और कनाडा के बीच जारी कूटनीतिक घमासान के बीच भारत ने एक और बड़ा आरोप कनाडा पर लगाया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि कनाडा के पास भारत के कम से कम 26 प्रत्यर्पण अनुरोध लंबित हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा, ‘ये पिछले एक दशक या उससे भी अधिक समय से लंबित हैं।’ गौरतलब है कि कनाडा में एक सिख अलगाववादी नेता की हत्या से भारत को जोड़े जाने के बाद इस सप्ताह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध और भी खराब हो गए हैं।

कहने के बाद भी नहीं की गिरफ्तारी

साथ ही भारत ने आरोप लगाया कि उसने लॉरेंस गैंग के गिरोह के लोगों की गिरफ्तारी का भी कनाडा से अनुरोध साझा किया था, लेकिन उसने कोई एक्शन नहीं लिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘हमने लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के लोगों की गिरफ्तारी के लिए कनाडाई पक्ष से कुछ अनुरोध साझा किए थे। उन्होंने हमारी मुख्य चिंताओं पर कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके पीछे एक राजनीतिक मकसद भी है।’

- Advertisement -
Latest News

छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर महापौर संजू देवी राजपूत ने ली बैठक, घाटों की सफाई और निर्माण कार्यों की समीक्षा,देखिए विडिओ

कोरबा । आगामी छठ महापर्व को लेकर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में...

More Articles Like This