कबाड़ व्यवसायी ने सड़क पर कब्जा कर लगाई दुकान-सील कर काटा चालान, सामान जब्त……

Must Read

कोरबा।  कोरबा जिले में प्रशासन ने अवैध कबाड़ व्यवसाय के खिलाफ सख्त कार्यवाही की है। ग्राम झगरहा इलाके कबाड़ी व्यवसायी ने मुख्य सड़क तक अपना कबाड़ फैला रखा था। इससे यातायात बाधित हो रहा था और क्षेत्र की सुंदरता भी प्रभावित हो रही थी।
स्थानीय लोगों ने पहले कबाड़ी से इसमें सुधार करने को कहा। लेकिन जब कोई सुधार नहीं हुआ, तो उन्होंने प्रशासन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कबाड़ यार्ड के संचालन की जांच कर सड़क पर रखे कबाड़ को जब्त कर चालान काटा।

जानकारी के अनुसार इससे पहले मानिकपुर चौकी क्षेत्र के रामनगर मुख्य मार्ग पर भी एक कबाड़ी ने सड़क पर कब्जा कर रखा था। वह भारी वाहनों को भी सड़क पर खड़ा करता था। वार्ड 29 के पार्षद गोपाल कुर्रे की शिकायत पर वहां भी कार्यवाही की गई। यह मामला एसडीएम कार्यालय भेजा गया।

प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि सार्वजनिक सड़कों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्यवाही से अन्य अवैध कबाड़ व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि अब क्षेत्र में सफाई बनी रहेगी और यातायात सुचारू रूप से चलेगा।

- Advertisement -
Latest News

नेपाल में भोटेकोशी नदी की तबाही, रसुवा में फ्लैश फ्लड से मचा हाहाकार, गांव-पुल बहे, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज,देखिए विडिओ

काठमांडू, 26 अगस्त। Nepal Flash Flood : नेपाल के रसुवा जिले में चीन-तिब्बत सीमा के पास बुधवार, 26 अगस्त...

More Articles Like This