कुदूर माल घाट में अवैध रेत खनन और वसूली के गंभीर आरोप, संजू वैष्णव पर उठे सवाल

Must Read

कोरबा, छत्तीसगढ़। कुदूर माल घाट में अवैध रेत खनन और ट्रिप वसूली को लेकर एक बार फिर से विवाद गरमा गया है। स्थानीय व्यक्ति संजू वैष्णव पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि संजू वैष्णव द्वारा रेत के प्रत्येक ट्रिप पर जबरन वसूली की जा रही है और इस प्रक्रिया में मारपीट जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं। स्थानीय रेत परिवहनकर्ताओं और ग्रामीणों ने इस मुद्दे को लेकर कड़ा विरोध जताया है।

सूत्रों के अनुसार, कई बार इस घाट पर बिना वैध अनुमति के रेत खनन किया गया है, जिससे न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान हुआ है, बल्कि नदी पारिस्थितिकी तंत्र को भी खतरा पहुंचा है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है और पुलिस प्रशासन भी कार्रवाई से कतरा रहा है।

इस मामले में प्रशासन की निष्क्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं। छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में यह पहला मामला नहीं है; इससे पहले भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में अवैध खनन के मामलों में प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका जताई जा चुकी है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा की कुसमुंडा खदान में फिर मौत: डंपर हादसे में कर्मचारी की गई जान,देखिए विडिओ

कोरबा, 21 जून। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों के सब्र का बांध...

More Articles Like This